Site icon News Times Hub

Mahindra XUV 300 Facelift: महिंद्रा की यह गाड़ी कई बदलावों के साथ आयेगी, जानें इसके फीचर्स

Mahindra XUV 300 Facelift

Mahindra XUV 300 Facelift: नई 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट मौजूदा मॉडल के जैसे होगी और इसके पावरट्रेन विकल्प भी बरकरार रहेंगे। नई XUV300 फेसलिफ्ट का डिज़ाइन XUV700 से प्रेरित होगा। 

Mahindra XUV 300 Facelift

महिंद्रा एंड महिंद्रा साल 2024 की शुरुआत अपडेटेड XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV और इलेक्ट्रिक मॉडल XUV400 EV के लॉन्च के साथ करेगी। फिलहाल इनका अंतिम दौर की टेस्टिंग चल रही है। दोनों मॉडल फरवरी में लॉन्च किये जायेंगे। हाल ही में 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट की स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें इसके अपडेटेड इंटीरियर की झलक देखने को मिलती है। इसमें 7-इंच यूनिट की जगह बड़ा 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मौजूदा स्टीयरिंग व्हील और सीट अपहोल्स्ट्री को बरकरार रखते हुए अपडेटेड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपडेटेड सेंट्रल कंसोल के साथ आ सकती है।

Mahindra XUV 300 Facelift के फीचर्स

नई 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट सेगमेंट-फर्स्ट पैनोरमिक सनरूफ से लैस होगी, जो इसके हाई ट्रिम वेरिएंट में उपलब्ध होगी। निचले वेरिएंट में सिंगल-पेन सनरूफ मिल सकता है। यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्ट सिस्टम (एडीएएस) तकनीक, 360 सराउंड-व्यू कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स दिये जायेंगे। इसके सुरक्षा फीचर्स में फ्रंट पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, छह एयरबैग, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक हैं।

Mahindra XUV 300 Facelift का डिजाइन

महिंद्रा की आने वाली बीई रेंज इलेक्ट्रिक एसयूवी से प्रेरित होकर, नई एक्सयूवी300 के डिजाइन एलिमेंट में सामने कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें दोबारा डिजाइन की गई ग्रिल, अपडेटेड बंपर, अपडेटेड हेडलैंप और खास सी-आकार की एलईडी डीआरएल मिलने की संभावना है। जबकि साइड प्रोफाइल काफी हद तक पहले जैसा ही रहेगा। इसमें नये अलॉय व्हील मिलने की संभावना है। इसमें अपडेटेड ट्रायर बंपर और बूट लिड के साथ पीछे की तरफ सी-आकार के लाइटिंग एलिमेंट दिये जायेंगें।

Mahindra XUV 300 Facelift का पावरट्रेन

नई 2024 महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट मौजूदा मॉडल के समान होगी और इसके पावरट्रेन विकल्प भी जारी रहेंगे। इसका 1.2L टर्बो पेट्रोल MPI इंजन 110PS और 200Nm आउटपुट जेनरेट करता है, जबकि 1.2L टर्बो पेट्रोल GDI इंजन 130PS की मैक्सिमम पावर और 230Nm टॉर्क को पैदा करता है। इसमें 1.5L टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी होगा, जो 117PS पावर और 300Nm टॉर्क को पैदा करता है। तीनों पावरट्रेन को 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोशिफ्ट गियरबॉक्स के साथ दिया जायेगा।

फ्रेश लुक मिलेगा

नई XUV300 फेसलिफ्ट का डिज़ाइन XUV700 से प्रेरित होगा और इसमें Mahindra BE इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट के एलिमेंट्स शामिल हैं। डिजाइन की बात की जायें तो इसमें दो पार्ट वाला फ्रंट ग्रिल, XUV700 से प्रेरित सी-आकार का एलईडी हेडलैंप, एक बड़ा सेंट्रल एयर इनटेक, नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील, एक अपडेटेड टेलगेट और रियर बम्पर, नए टेललैंप और एक रिपोज्ड लाइसेंस मिलेगा।

लॉन्च के बाद Mahindra XUV 300 Facelift की टक्कर टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और मारुति सुजुकी ब्रेज़ा से होगी।

और इन्हें भी पढ़ें:

Exit mobile version